जहर पिलाकर पत्नी को मारने का प्रयास
बकानीक्षेत्र के मोतीपुरा गांव में मंगलवार को ढाई माह की बच्ची को ले जाने का विरोध करने से खफा युवक ने प|ी को जहर पिलाकर मारने का प्रयास किया। जहर के असर से हालत बिगड़ने पर महिला को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया है।
थानाप्रभारी नंदकिशोर नागर ने बताया कि मोतीपुरा गांव निवासी चंदा बाई की चार साल पहले मध्यप्रदेश क्षेत्र के मुकंदरा गांव निवासी संजय कुमार से शादी हुई थी। गर्भवती होने पर 6-7 माह पूर्व वह पीहर गई। तब से यहीं पर रह रही थी। इस दौरान इनके बीच अनबन हो गई। करीब ढाई माह पूर्व उसने बच्ची जन्म दिया। उस बच्ची को लेने के लिए पति मोतीपुरा गांव पहुंचा। जिसका उसने विरोध किया तो इनमें तकरार हो गई। इसी दौरान उसने जेब में रखी पॉइजन की शीशी का ढक्कन खोलकर चंदा बाई के मुंह में उड़ेल दी। जिसके असर से उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद युवक फरार हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जिसे भर्ती कर लिया। पुलिस ने महिला के पर्चा बयान लिए हैं। जिसके अधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।