एमएलए फंड से कराओ सड़क निर्माण
रोडवेजकोटा जोन के जीएम (उपमहाप्रबंधक प्रशासन) ने मंगलवार को झालावाड़ डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य प्रबंधक अधिकारियों को डिपो की इनकम बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बस स्टैंड पर गंदगी देख उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। कोटा जोन के जीएम शक्तिसिंह सिसोदिया ने कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद् मुख्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों से डिपो की इनकम पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी गाड़ी की 15 पैसे पर किमी से कम इनकम नहीं अानी चाहिए। उन्होंने इनकम नहीं लाने वाले चालक परिचालकों को भी पाबंद करने के निर्देश दिए। वर्कशॉप प्रबंधक उपेंद्र महर्षि ने वर्कशॉप परिसर का टूटा फर्श टूटी दीवार की मरम्मत कराने की मांग की। इस पर जोनल मैनेजर ने अभी बजट की कमी बताई तथा सीकर डिपो का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की टीम ने एमएलए फंड से इन कामों को करवाया है। यहां भी करवाएं उनको पत्र लिखे।
कबाड़के उपयोग को सराहा
जीएमने वर्कशॉप के निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप प्रबंधक द्वारा कबाड़ से तैयार किए गए उपकरणों वर्कशॉप में की गई व्यवस्था को दिखाया। इस पर जीएम ने उनकी सराहना की। यहां कबाड़ से गेड पर हो-डिंग बाइक स्टैंड आदि की व्यवस्था की गई।
बसस्टैंड पर गंदगी देख जताई नाराजगी
जीएमने निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड और यहां की व्यवस्थाएं भी देखी। उन्होंने यहां गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बस स्टैंड की समय-समय पर सफाई कराए। उन्होंने अधिकारियों को सफाई ठेकेदार को भी पाबंद करने के निर्देश दिए।
भास्कर न्यूज | झालावाड़
रोडवेजकोटा जोन के जीएम (उपमहाप्रबंधक प्रशासन) ने मंगलवार को झालावाड़ डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य प्रबंधक अधिकारियों को डिपो की इनकम बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बस स्टैंड पर गंदगी देख उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। कोटा जोन के जीएम शक्तिसिंह सिसोदिया ने कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद् मुख्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों से डिपो की इनकम पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी गाड़ी की 15 पैसे पर किमी से कम इनकम नहीं अानी चाहिए। उन्होंने इनकम नहीं लाने वाले चालक परिचालकों को भी पाबंद करने के निर्देश दिए। वर्कशॉप प्रबंधक उपेंद्र महर्षि ने वर्कशॉप परिसर का टूटा फर्श टू