पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 दिन में डेंगू के 8 मरीज

14 दिन में डेंगू के 8 मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें स्क्रब टाइफस के बाद अब डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल में आठ रोगी ऐसे आए हैं, जिनमें डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। इनमें से चार अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

उधर, डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले दिनों में डेंगू मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। मौसमी बीमारी के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ने से अस्पताल के वार्डों में बेड कम पड़ गए हैं। ऐसे में बेड के बीच में बेंच लगाकर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। जिला एसआरजी अस्पताल में पिछले दिनों आठ रोगी गंभीर बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। इनकी जांच हुई तो इनमें डेंगू पॉजीटिव पाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में परिवर्तन, बारिश का पानी भरा होने से मच्छर पनपते हैं। इससे बीमारी बढ़ जाती है। वायरल बुखार का असर भी पांच से छह दिन तक मरीजों में दिखाई दे रहा है। मरीजों को बार-बार बुखार रहा है। ऐसे में अस्पताल में इनडोर या भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

अस्पतालमें कम पड़े बेड

जिलाएसआरजी अस्पताल में इनडोर यानी भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में सारे बेड़ फुल थे। मरीज अधिक होने पर वार्ड में बेंचे लगाकर मरीजों के लिटाने की व्यवस्था की गई। अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिन वार्ड फुल चल रहा है। चार मरीजों की छुट्टी होती है, उसे पहले चार नए मरीज भर्ती हो जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में मरीज रैफर हो कर रहे हैं।

स्लाइडोंकी संख्या बढ़ी

मरीजोंके बढ़ने से इस महीने में अभी तक 950 जांच स्लाइडें बन चुकी हैं। पिछले महीने भी साढ़े 700 स्लाइडें तैयार हुई थी। अस्पताल में कार्ड से होनी वाली जांचों को मान्यता नहीं है। यहां पर केवल स्लाइडों से ही जांच की जा रही है। अगर कार्ड की जांचों को माना जाए, तो अभी तक डेंगू मरीजों की संख्या 300 के पार हो चुकी होती।

अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार माथनिया निवासी बसंती बाई, नल्ला मोहल्ला निवासी कमलाबाई, बकानी के कैलाश पुत्र भैरूलाल, बांसखेड़ी निवासी पूरीलाल पुत्र देवलाल, झालावाड़ निवासी विशाल पुत्र ओम प्रकाश, मनोहरथाना निवासी सिकंदर खान मप्र सोयतकलां निवासी सज्जनबाई प|ी रमेशचंद, निर्मला को डेंगू पॉजीटिव था।

जांचोंमें गड़बड़ी का आरोप

जिलाअस्पताल में हो रही जांचों से कई मर