पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगन में सो रहे युवक को सांप ने डसा, मौत

आंगन में सो रहे युवक को सांप ने डसा, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के पीछे स्थित मकान के आंगन में रात को सो रहे युवक को सांप ने डस लिया, जिसके जहर के असर से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भुनेश गुप्ता(27) पुत्र दयाराम अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आंगन में सो रहा था।

रात में 3 बजे करीब सांप ने उसके हाथ पर डसा। इससे वह चिल्लाकर उठ गए। परिजन भी उठ गए, जिन्होंने सांप को मार दिया। इसके बाद युवक को बकानी अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार कर उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलने पर मेड़तवाल समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।