पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पतालकर्मियों ने की स्थायीकरण की मांग

अस्पतालकर्मियों ने की स्थायीकरण की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल सोसायटी के कर्मचारी महासंघ के सदस्य बुधवार को शासन सचिव से मिले और अपनी स्थायीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ओपी लक्ष्करी ने ज्ञापन में बताया कि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में अराजपत्रित कर्मचारियों को कार्य करते हुए 7 वर्ष हो चुके है समय-समय कर्मचारियों द्वारा राज्य के उच्चाधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर अवगत कराया गया था और उनके द्वारा 5 वर्ष पूर्ण होने पर स्थायीकरण का आश्वासन दिया था।

अब दो साल अधिक गुजर गए, लेकिन कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया। कर्मचारी महासंघ के धीरज जोशी ने बताया कि राजस्थान का झालावाड़ मेडिकल कॉलेज ही एक ऐसा संस्थान है जिसमें स्वीपर, चतुर्थ श्रेणी, लैब् असिस्टेंट, मेडिकल सोशल वर्कर आदि कर्मचारियों के वेतन एक समान है जो न्याय संगत नहीं है। कर्मचारियों के इस मामले को लेकर पूर्व में एक कमेटी गठित की गई थी, उसकी रिपोर्ट को भी अभी तक लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों ने मांग की कि 30 सितंबर को होने वाली शासकीय मंडल की बैठक में कर्मचारियों की मांग पर निर्णय किया जाए।