स्कूल में सांप ने बालक को डसा
झालावाड़| मंडावरकस्बे में स्थित राजकीय स्कूल में लंच के समय कमरे में बक्से के नीचे बैठे सांप ने बालक को डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आईसीयू में भर्ती कराया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थानाप्रभारी हरिप्रसाद ने बताया कि मंडावर निवासी नितिन कुमार(11) पुत्र हरनाम प्रजापत कक्षा 6 में अध्ययनरत है। वह बुधवार को स्कूल गया था। दोपहर में लंच के समय वह पोषाहार कक्ष में बक्से के नीचे रखी थाली लेने के लिए गया था। जैसे ही उसने बक्से के नीचे हाथ घुसाया। वहां पर बैठे सांप ने उसे उस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्कूल स्टाफ के लोग उसे तत्काल बाहर लेकर आए और वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने से आईसीयू में भर्ती कर इलाज प्रारंभ किया गया। लेकिन देर शाम तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इसकी खबर फैलने पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में एकत्र हो गए। इसके बाद सांप को मार डाला। ग्रामीणों का कहना है कि सांप कोबरा प्रजाति है, जो एकदम काला है।
सांपके डसने से मौत
पिड़ावा|खारपाकलां गांव में मंगलवार को कृषि कार्य करते समय सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक हरिराम मेघवाल है। पुलिस ने उसकी प|ी की रिपोर्ट पर संदिग्ध मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
> झालावाड़. अस्पताल में भर्ती बालक नितिन।