- Hindi News
- नहीं सुधरी खामियां, डीएसओ कंपनी को नोटिस
नहीं सुधरी खामियां, डीएसओ कंपनी को नोटिस
जिलेमें नए राशनकार्ड के लिए उपभोक्ताओं को कितना इंतजार करना पड़ेगा। इसका अभी तक कोई समय निश्चित नहीं है। त्रुटियां ठीक कराने के लिए दुबारा नगर परिषद में जमा किए राशनकार्डों को भी 2 माह हो गए, लेकिन अभी तक उनकी त्रुटियां ठीक नहीं हुई। राशनकार्डों में लगातार होते जा रहे देरी को देखते हुए राज्य सरकार ने जिला रसद अधिकारी संबंधित कंपनी को एक बार फिर नोटिस थमाया है।
जिले में कई सालों के इंतजार के बाद नए कंप्यूटरीकृत राशनकार्ड बने थे, लेकिन बनाने वाली कंपनी ने उनमें इतनी त्रुटियां छोड़ी कि इन राशनकार्डों का उपभोक्ताओं को फायदा ही नहीं मिला। जिले में करीब 3 लाख 99 हजार नए राशनकार्ड बनाए गए थे। इनमें से करीब 2 लाख राशनकार्डों में त्रुटियां निकली। त्रुटियों को ठीक करने के लिए जिलेभर में नगरपरिषद, नगरपालिका, पंचायत समिति ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर त्रुटियां दूर करने के लिए राशनकार्डों को दुबारा जमा किया गया।
इनको जमा किए भी 2 माह हो गए, लेकिन अभी तक त्रुटिया ठीक कराकर नए राशनकार्ड उपभोक्ताओं को नहीं मिले हैं। जब जनसुनवाई में लगातार इसकी शिकायते राज्य सरकार के पास पहुंची तो उसने इसे गंभीरता से लेते हुएं जिला रसद अधिकारी संबंधित कंपनी को दुबारा नोटिस थमाया।
पहले भी मिला था नोटिस
लंबेइंतजार के बाद नए राशनकार्डों का वितरण नहीं होने और बड़ी संख्या में त्रुटिया सामने आने पर कलेक्टर डीएसओ संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर 30 जून तक राशनकार्डों का वितरण करने को कहा था, लेकिन ये समय निकलने के बाद भी पूरे राशनकार्डों का वितरण नहीं हुआ। इसके बाद अभी तक त्रुटिया दूर नहीं होने पर एक बार फिर नोटिस जारी किया गया है।
बेटेको बनाया पति
जिलेमें जब लोगों के पास नए राशनकार्ड पहुंचे तो उनको देखकर उनके पैरो तले जमीन खींसक गई। झालावाड़ निवासी रामप्यारी शर्मा ने बताया कि मुख्य में उनके नाम की जगह उनके बेटे का नाम चढा दिया। वहीं लोकेश दीवान ने बताया कि उनकी प|ी की जगह बेटी का नाम छपा हुआ था। किसी के जन्म दिनांक गलत थी। इस तरह की गलतियां करीब 2 लाख से अधिक कार्डों में आई।
^जिन राशनकार्डों में त्रुटिया आई थी उनको ठीक किया जा रहा है। कुछ जगह दुबारा वितरण भी शुरू हो गया है। फिर काम में देरी होने पर संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही उपभोक्ताओं तक राशनकार्ड पहुंचाने के