- Hindi News
- 13 साल बाद नए कार्डों से बांटा जाएगा राशन
13 साल बाद नए कार्डों से बांटा जाएगा राशन
जिलेमें 13 साल बाद नए राशनकार्डों से उपभोक्ताओं को रसद सामग्री का वितरण होगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के निर्देशों के बाद रसद विभाग ने नई व्यवस्था के तहत तैयारियां शुरू कर दी है। उपभोक्ता पखवाड़े का समय भी बढ़ा दिया गया है। अभी तक उपभोक्ता पखवाड़ा 20 से 24 तारीख तक रहता था, लेकिन अब 16 से 28 तारीख तक रहेगा। यह समय केवल फरवरी के लिए किया गया है। आगे से उपभोक्ता पखवाड़े का समय यथावत रहेगा। जिले में 2001 में राशनकार्ड बने थे। इसके बाद 13 साल तक नए राशनकार्ड बने ही नहीं। ऐसे में कई उपभोक्ताओं के राशनकार्ड गुम होने नए परिवार तैयार होने से कई लोग राशन से वंचित रह जाते थे। अब जाकर नए राशनकार्ड बने हैं। ऐसे में इन नए राशनकार्डों से रसद सामग्री का वितरण प्रारंभ करने की तैयारी शुरू हो गई है। अब उपभोक्ताओं को नए राशनकार्ड से ही रसद सामग्री मिलेगी। इसके लिए उपभोक्ता पखवाड़े को आगे बढ़ाया है, ताकि विभाग की तैयारियां पूरी हो सके। उपभोक्ताओं को भी नया राशनकार्ड लाने पर ही राशन दिया जाएगा।
खाद्यसुरक्षा योजना सूची होगी अपडेट
नईव्यवस्था के तहत खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं की सूची भी अपडेट की जानी है। इसके लिए नए राशन की दुकानों पर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी ग्रामसेवक की ड्यूटी लगाई है। वहीं शहरी क्षेत्र में नगरपालिका कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। वे खाद्य सुरक्षा योजना में आने वाले उपभोक्ताओं से शपथ पत्र लेंगे। साथ ही डीलरों को एक रजिस्टर दिया जाएगा, जिसमें आधार नंबर, बैंक खाता संख्या आदि की जानकारी भरी जाएगी।
5किग्रा गेहूं 4 लीटर मिलेगा केरोसिन
प्रवर्तननिरीक्षक हरि प्रसाद ने बताया कि अभी तक जिले में गेहूं की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के कारण लोगों को आधा-अधूरा राशन मिलता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अंत्योदय परिवारों को छोड़कर शेष सभी परिवारों को पांच किलो गेहूं मिलेगा। साथ ही 4 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। वहीं अंत्योदय परिवारों को 35 किलाे दिया जाएगा।