पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होंगे शिक्षक

प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होंगे शिक्षक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| राजस्थानमदरसा पैराटीचर संघ की बैठक मदरसा मॉडर्न प्राइमरी स्कूल में हुई। जिलाध्यक्ष मोहम्मद रईस मंसूरी ने बताया कि जयपुर में आगामी 15 फरवरी को आयोजित होने वाले 7 वां प्रांतीय अधिवेशन में जिले के समस्त पैराटीचर्स को भाग लेना है। जयपुर के मदरसा पैराटीचर्स संघ उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन कायमखानी द्वारा आयोजित 7 वां प्रांतीय अधिवेशन में मदरसा पैराटीचर्स को नियमित करने का अन्य समस्याओं को लेकर अधिवेशन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष मोहम्मद रईस मंसूरी ने जिले के सभी मदरसा पैराटीचर्स से अपील की है कि अधिवेशन में जयपुर जाना अनिवार्य है। बैठक में माजिद खान, अजमद खान, इमरान खान, मुकेश मोबिया, इमरोज खान, वहीद मंसूरी, हनीफ मोहम्मद, तोफिक चौधरी, शौकत खान, अख्तर खान, ताहिर, शाहीन सुल्तान, कायनात खान, आयशा, इल्लियास खान, पैराटीचर्स ने अपने विचार व्यक्त किए।