झालावाड़| वनविभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों का जब्त किया। रेंजर चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि खेखंदा धनवास में अवैध खनन चल रहा था। गश्ती दल ने यहां कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया और राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत कार्यवाही की।