सब मिल गाओ बसंत नबी के दरबार... से बसंतोत्सव का आगाज
स्पिकमैके की विरासत श्रृंखला के तहत शुक्रवार को बसंत उत्सव पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ और उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय शास्त्रीय गायिका जोयिका चौधरी ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। इसकी शुरूआत वंदना राग बसंत पर आधारित सब मिल गाओ बसंत नबी के दरबार... से किया।
इसके बाद फगवा बृजदेखण को चलरी भजन प्रस्तुत किया गया। फिर राग बागेश्वरी पर आओ सजाओ मंदिर आज, फिर राग बेरागी पर सुर सूरत सुधार साघले रसिक प्रस्तुत किया। अंत में पग घुंघरू बांध मीरा नारी से किया। जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि जोयिका विष्णुपुर घराने से है। इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वागत अदिति द्विवेदी ने किया। जबकि उद्यानिकी कॉलेज में डीन एल के दशोरा ने किया। इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम कॉर्डिनेटर श्वेता अरोडा सहित अन्य उपस्थित थे।