मोबाइल के विभिन्न सॉफ्टवेयर से मरीज के इलाज में होगी आसानी
झालावाड़| झालावाड़मेडिकल कॉलेज की मेडिकल एजुकेशन यूनिट की ओर से शुक्रवार को यूज ऑफ इंजीनियरिंग टूल, एप्स एंड सॉफ्टवेयर इन मेडिकल एजुकेशन एंड हेल्थकेयर पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों द्वारा मोबाइल एप्स सॉफ्टवेयर किस तरह मरीज के इलाज को आसान बना सकते है और किस प्रकार हैल्थकेयर कर सकते है। इसके बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डीन डॉ. आरके आसेरी ने सेमीनार का शुभारंभ किया। सेमीनार में फार्माकोलॉजी हेड प्रोफेसर डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने मेडिकल स्टाफ को कंप्यूटर एवं मोबाइल के विभिन्न साफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये सॉफ्टवेयर मरीज के हेल्थ केयर डाइग्नोसिस के लिए बहुत उपयोगी है। मेडिक एजुकेशन यूनिट के संयोजक डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया भी लाइनिंग एवं वर्चुअल क्लास रूम के उपयोग करने को बढ़ावा दे ताकि एडवांस टैक्नोलॉजी का फायदा समस्त मेडिकल छात्रों को मिल सके।
झालावाड़. कार्यशाला को संबोधित करते प्रोफेसर।