पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झालावाड़ के कुशलपुरा में जिला प्रमुख ने की जनसुनवाई

झालावाड़ के कुशलपुरा में जिला प्रमुख ने की जनसुनवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| प्रमुखआपके द्वार कार्यक्रम में शुक्रवार को जिला प्रमुख टीना कुमारी भील ने बकानी पंचायत समिति की कुशलपुरा पंचायत मे जन सुनवाई की और पंचायत में चल रहे मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान का निरीक्षण किया। ग्रामीण विकास पंचायती राज से स्वीकृत मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का काम शुरू करवाया मुख्यालय पर सुनवाई के दौरान उनके सामने भामाशाह सहित कार्डों की सीडिंग, फीडिंग और पानी की समस्या सामने आई। इस पर जिला प्रमुख ने मित्र केंद्र संचालक को माह के अंत तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नरेगा से 25 लाख से पंचायत के 5 गांवो में 5 5लाख की इंटरलॉकिंग सड़क बनाने की घोषणा की। कुशलपुरा मे सिंचाई विभाग से स्वीकृत तालाब निर्माण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस दौरान विकास अधिकारी मोहन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, उप प्रधान स्वर्ण कमल, सरपंच संघ के अध्यक्ष तुलसीराम रोहेला, अमर सिंह, राघोसिंह, राकेश भील उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...