- Hindi News
- पीडब्ल्यूडी मंत्री के जाते ही हाइवे पर धूल के गुबार
पीडब्ल्यूडी मंत्री के जाते ही हाइवे पर धूल के गुबार
मंत्री के आने पर पीडब्ल्यूडी ने जल्दबाजी में यहां मोटी गिट्टी और मिट्टी भरवा दी थी
चार दिन बाद भी पैचवर्क नहीं
पिछलेदिनों पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनूस खान ने यहां दौरे में नेशनल हाइवे के हालात देखे थे। तब पीडब्ल्यूडी ने जल्दबाजी में यहां मोटी गिट्टी और मिट्टी भरवा दी थी। जिस मार्ग पर पीडब्ल्यूडी मंत्री को जाना था वहां वहां गिट्टी और मिट्टी बिछाई जा रही थी। अब मंत्री के दौरे के चार दिन गुजरने के बाद भी पीडब्ल्यूडी नेशनल हाइवे खंड ने इस मार्ग पर पैचवर्क की सुध नहीं ली।
^नेशनल हाइवे पर दो से तीन दिन में पैचवर्क का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को पाबंद कर दिया गया है। बीएल माली, एक्सईएन,पीडब्लयूडी हाईवे खंड।
>झालावाड़. खंडिया पुलिया पर उड़ते धूल के गुबार के बीच से गुजरते वाहन।
भास्कर न्यूज| झालावाड़
शहरसे निकल रहे नेशनल हाइवे पर दिन भर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। बड़े वाहन के निकलते ही यहां धूल उड़ने से उसके पीछे चलने वाले दुपहिया और छोटे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बरसात के बाद यहां हाइवे पर बड़े बड़े गड्ढे हो रहे हैं। इससे लोगों का यहां से निकलना दूभर हो चला है। दिन दिन यहां से निकलने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद हाइवे को ठीक करने की सुध नहीं ली जा रही है। धूल की गुबार उड़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों का मानना है कि बरसात रुकने के बाद ही यहां गड्ढों को भरवाया जा सकता है। यहां देवरीघाटा से लेकर गिंदौर तक हाइवे की हालात खराब है। सांसद कार्यालय के सामने, बीएसएनएल, अस्पताल, सिंचाई विभाग, खंडिया चौराहे सहित अन्य जगहों पर बड़े बड़े गड्ढे हो रहे हैं। इससे वाहनों का इस मार्ग पर निकलना दुश्वार हो रहा है। बडे वाहन तो जैसे तैसे निकल जाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती है।
ऐसेमें बढ़ जाती हैं दुर्घटनाएं
हाइवेकी हालात खराब होने से दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो जाती है। पिछले साल भी यहां गड्ढे होने से काफी अधिक दुर्घटनाएं हुई थी। पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाइवे खंड की अनदेखी के चलते ही यहां बरसात के बाद ही पैचवर्क उखड़ने लगते हैं। यह सड़क एक बरसात भी नहीं झेल पाती है।