पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी की मौत पर संदेह, जांच कराई जाए

बेटी की मौत पर संदेह, जांच कराई जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिड़ावाक्षेत्र के कोटड़ा गांव में 9 सितंबर को हुई बेटी की मौत पर परिजन ने संदेह व्यक्त कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

सीतामऊ(मप्र) क्षेत्र के बोरखेड़ी जागीर गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा की ओर से दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बेटी राधाबाई की 8 साल पहले कोटड़ा गांव निवासी महेश कुमार से शादी हुई थी, जिसका चार माह पूर्व गोना कर दिया था। इसके कुछ दिनों बाद ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज में 50 हजार रुपए लाने की मांग कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बात पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने उसे मार डाला।

जबकि पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। ताकि बेटी की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सके