देवकरण की तलाश के लिए इश्तहार जारी
क्षेत्रके बरेड़ी गांव के जंगल में 9 सितंबर को हुए डबल मर्डर के समय से लापता व्यक्ति को तमाम प्रयास के बाद तलाश नहीं कर पाई है। अब उसके इश्तिहार जारी किए गए हैं।
डीएसपी भोपालसिंह लखावत ने बताया कि नयागांव निवासी नर्बदा बाई(40) और बेटी मंजूबाई (15) की जंगल में हत्या कर बदमाश उनके सोने के आभूषण ले गए। 10 सितंबर की सुबह गांव से करीब 3 किमी दूर उनके शव मिले थे। लेकिन उनके साथ गए देवकरण का तब से पता नहीं चला। तब से उसे तलाश करने के लिए पूरे जंगल को छान दिया है। परिजन ने सोमवार को मालोनी गांव के तालाब में उसके डूबने का संदेह जताया था। इस पर झालावाड़ से दो गोताखोर बुलवाए गए। ग्रामीणों ने भी ट्यूब पर बैठकर बलई डाली। करीब दो घंटे चले सर्च अभियान में कोई सफलता नहीं मिल पाई। अब उसके इश्तिहार जारी किए हैं, ताकि उसे ढूंढने में मदद मिल सके।
चलरहा था इलाज
सारोलाथाना प्रभारी खुमानसिंह भानावत ने बताया कि वारदात के समय से लापता चल रहा देवकरण का इलाज चल रहा था। उससे लगता है कि वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था।
नहींमिल पा रहा लिंक
देवकरणको ढूंढने के लिए कोई लिंक नहीं पा रहा है। उसके पास मोबाइल भी नहीं है। इससे पुलिस को अधिक मेहनत करनी पड़ रही है। जंगल, तालाब और रिश्तेदारों में उसका पता नहीं चला है।