पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उन्नति और तरक्की के लिए उच्च शिक्षा जरूरी

उन्नति और तरक्की के लिए उच्च शिक्षा जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजके इस युग में समाज की उन्नति और तरक्की के लिए उच्च शिक्षा जरूरी है। इसलिए युवा पीढ़ी को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। शनिवार को राजपूत छात्रावास में मनाई गई पूर्व नरेश हरिश्चंद्र जयंती समारोह में मुख्य अतिथि महाराज राणा चंद्रजीत सिंह झाला ने यह बात कही। उन्होंने इस मौके पर यहां पर हो रहे कार्यों को शीघ्र पूरा कराए जाने पर जोर दिया। साथ ही छात्रावास समिति में अब तक का कार्यकाल पूरा करने वाले अध्यक्षों के कार्यों को भी उन्होंने सराहा।

अध्यक्षता करने प्रोफेसर अमरसिंह राठौड़ ने कहा कि क्षत्रिय समाज को सभी समाजों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने भी समाज में शिक्षा के स्तर को सुधारने पर जोर दिया। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व कलेक्टर अमरसिंह राठौड़ ने कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का विकल्प है। उन्होंने झाला जालिम सिंह के बारे में इतिहास से जुड़ी कई बातें बताई। साथ ही पूर्व नरेश हरिश्चंद्र सिंह झाला और इंद्रजीत सिंह झाला के कार्यों के बारे में भी बताया। जबकि महेंद्र सिंह शक्तावत ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर एकता बनाए रखने पर जोर दिया।

इस मौके पर कोटा से आए कवि दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी कविता प्रस्तुत की। समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष चंद्रसिंह नाथावत ने अपने कार्यकाल का ब्यौरा पेश किया। वकील राजऋषि सिंह को छात्रावास समिति का नया अध्यक्ष बनाकर शपथ दिलाई। समारोह में जयदीप सिंह झाला, पुष्पेंद्रसिंह, कृष्णपाल सिंह, डॉ. नंदसिंह राठौड़, दिलीपसिंह राठौड़, जितेंद्रसिंह शक्तावत, ईश्वरसिंह राठौड़, वीरेंद्रसिंह सोनगरा, शिवराजसिंह झाला समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। संचालन वकील योगेंद्र सिंह राजावत और राजेंद्र सिंह झाला ने किया।