कार्यशाला का आयोजन
कार्यशाला का आयोजन
झालावाड़|राजस्थानकौशल एवं आजिविका विकास निगम और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल सेवा सदन में फ्री ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर लिब्रे ऑफिस विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम आईआईटी बोम्बे के स्पोकन ट्यूटोरियल पहल के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम संचालक प्रशांत जोशी ने फ्री ओपन सोर्स सोफ्टवेयर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सिक्योर और निशुल्क सोफ्टवेयर है।