पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल समाज ने बुजुर्गों प्रतिभाओं का किया सम्मान

अग्रवाल समाज ने बुजुर्गों प्रतिभाओं का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसमाज की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव रविवार रात को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि जयपुर डिस्कॉम के एसई एनसी गोयल थे।

विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश गोयल एवं सूरज प्रकाश तोदी थे। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष गोपाललाल अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले महिला मंडल की ओर से सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस मौके पर सबसे पहले बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इसमें चंदादेवी,ललिताबाई, कमलाबाई, सोहनलाल, राधेश्याम अग्रवाल को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया गया। समाज के अध्यक्ष गोपाललाल अग्रवाल ने बताया कि समाज के बालक बालिकाओं ने उच्च शिक्षा में उपलब्धियों पर अक्षरा, नमन, कपिल मित्तल, रिद्धी, मंगल, सिद्धी मंगल, यश अग्रवाल, रिद्धी जिंदल, तनवी सिंघल, प्रतीक बंसल, यश मंगल, अभिषेक जैन, प्राची बंसल एवं राहुल अग्रवाल को स्मृति चिंह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला मंडल की उपाध्यक्ष कृष्णा गोयल ने बताया कि समाज की महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें शिखा अग्रवाल, नीता गोयल, सरिता बंसल, रेणु शेखावाटिया एवं शिवानी बंसल को स्मृति चिंह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नव युवक मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में खेल कूद अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले महिला बालक-बालिका, पुरुष को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

महिला मंडल की सचिव वंदना बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में सहयोग के लिए बजरंग लाल, कमल खरीददार, निखिल, अमन, शुभम, विनायक, हिमांशु, सौरभ, महिला मंडल की सदस्यों ने सम्मानित किया गया।

> झालावाड़. सम्मान में बुजुर्गों का सम्मान करते समाजबंधु।