पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागदा की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

नागदा की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| मुंडेरीपटपडिया गांव स्थित लॉ कॉलेज परिसर में स्वर्गीय प्रमोद जैन उर्फ छोटू की स्मृति में चल रही जय मां रातोदेवी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के नवें दिन सोमवार को नागदा ने लगातार दो मैच जीतकर प्रतियोगिता के फाईनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को प्रात 9 बजे चौधरी क्लब झालावाड़ एवं गुजरात क्लब गुजरात के बीच खेला जाएगा। प्रतियाेगिता का फाइनल मैच दोपहर एक बजे खेला जाएगा। प्रात 9 बजे कोटा एवं दरा की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें दरा की टीम ने 115 रन बनाए इसमें इकरान ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। जवाब में कोटा की टीम मात्र 106 रबन ही बना सकी। तीसरा मैच दरा और नागदा की टीमों के मध्य सेमी फाइनल के रूप में खेला गया। इस मैच में दरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 अोवरों मेंे 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नागदा की टीम ने एक अवर शेष रहते हुए 4 विकेट खोकर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया।