झालावाड़| प्रभारीमंत्री प्रभुलाल सैनी बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वह यहां मिनी सचिवालय सभागार में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख और प्रधानों सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बुधवार को प्रात: 11 बजे बैठक लेंगे। बैठक में जिले के विकास सें संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।