अवधिपार ऋणियों पर होगी कार्रवाई
झालावाड़| झालावाड़सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के जिले के ऋणी सदस्यों पर अवधिपार बकाया ऋण राशि 4007.33 लाख की वसूली के लिए सहकार विभाग राज्य बैंक जयपुर के निर्देशनुसार कार्यवाही शुरू कर दी है। सचिव कार्तिक कुमार शर्मा ने बताया कि गत वर्षों में अधिनियमान्तर्गत कार्यवाही में कुल 70 ऋणियों की भूमि बैंक के पक्ष में क्रय की गई थी। उनकी भूमि का नामांतरण बैंक के पक्ष में कराने की कार्यवाही प्रगति अंतिम चरण में है। इनकी पुन नीलामी भी शुरू कर दी गई है। नामांतरण बैंक पक्ष में होने पर इन कृषि भूमि पर रिसीवर नियुक्त कर ऋणियों का कब्जा बेदखल कर दिया जाएगा।