पटवारी परीक्षा के बाद बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की टिकट परीक्षा
झालावाड़. पटवारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को 46 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर चप्पे चप्पे पर नजर रखी गई। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। 10880 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 1121 अनुपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी सीधे ही बसस्टैंड आए गए और टिकट के लिए लाइन में लग गए। थोड़ी ही देर में लंबी लाइन लग गई। इसके चलते अभ्यर्थियों को कई घंटों तक टिकट के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ा। बस स्टैंड पर ऐसे तो 4 टिकट विंडो हैं, लेकिन बारां टिकट विंडो पर ज्यादा भीड़ रही। संबंधितखबर|पेज 17 पर