पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब 500 पीओएस मशीनों से होगा राशन वितरण

अब 500 पीओएस मशीनों से होगा राशन वितरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य विभाग द्वारा डीलरों पर विभागीय कार्रवाई करने से सीडिंग कार्य में तेजी, पेपरलैस होगा काम

सख्ती

जिलेमें विभागीय सख्ती के बाद अब 500 पीओएस मशीनों से राशन का वितरण प्रारंभ हो जाएगा। राशन डीलरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होने से सीडिंग कार्य में तेजी आई है।

साथ ही पीओएस मशीन की तकनीकी खामियां दूर होने के बाद पेपर लैस राशन का वितरण हो सकेगा। जिले में पीओएस मशीन से राशन का वितरण अक्टूबर 2015 में शुरू हो गया था, लेकिन हर माह किसी किसी परेशानी के कारण राशन वितरण को पेपर लैस नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा डीलर भी पेपर लैस राशन वितरण के लिए रूचि नहीं दिखा रहे थे। इसके चलते मुख्यमंत्री का पायलेट प्रोजेक्ट जिले में फेल होता जा रहा था। पिछले तीन महीने का पीओएस मशीन से राशन वितरण के आंकड़ों पर नजर डाले तो पहले माह 42, दूसरे माह 70 हजार, लेकिन तीसरे माह 30 हजार उपभोक्ताओं को ही मशीनों से राशन वितरण किया था।

79के खिलाफ कार्रवाई शुरू: रसदविभाग ने सख्ती दिखाते हुए 79 राशन डीलरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है और एक डीलर को निलंबित करने की कार्रवाई के बाद सीडिंग कार्य में तेजी आई है। साथ ही मशीनों में रही तकनीकी कमियों को भी दूर कर दिया गया है।

300मशीनों से वितरण

पीओएससमन्वयक अजय कुमार ने बताया कि पिछले चार दिनों में उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान 300 से अधिक मशीनों से राशन का वितरण हुआ है। शनिवार होने के कारण कुछ डीलर छुट्टी पर है। 50 मशीनें तकनीकी कमी के कारण बंद थी उनको भी ठीक कर दिया है। ऐसे में 500 पीओएस मशीनों से राशन वितरण शुरू हो जाएगा। कुछ जगह नेटवर्क की परेशानी रही है।

कार्रवाईके थे आदेश

डीएसओनरेंद्रसिंह ने गत दिनों पीओएस मशीनों से राशन वितरण नहीं करने वाले राशन डीलरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इसके अलावा पीओएस मशीन से वितरण नहीं करने पर डीलरों को निलंबित भी नहीं किया गया। इसके बाद सीडिंग कार्य में तेजी आई और मशीनों से वितरण भी बढ़ा।

खबरें और भी हैं...