पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालीसिंध नदी के पास 1400 परिवाराें के लिए बनेंगी मल्टी स्टोरी

कालीसिंध नदी के पास 1400 परिवाराें के लिए बनेंगी मल्टी स्टोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीजन आवास योजना के तहत शहर में 1400 गरीब परिवार के लोगों को जल्द ही मकानों को तोहफा मिल सकेगा।

इसके तहत कालीसिंध नदी के पास नगरपरिषद ने चार हैक्टेयर भूमि चिंहित कर ली है। इस भूमि पर तीन स्टोरी में आवासों का निर्माण हो सकेगा। फिलहाल अभी इसके टेंडर जयपुर में होने हैं। टेंडर होने के बाद यहां आवासों का निर्माण शुरू हो जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनने वाले इन आवासों में कॉलोनाइजर को कॉमर्शियल एक्टीविटीज के लिए भूमि मिलेंगी। गौरतलब है कि बीपीएल सहित अन्य गरीब परिवारों की श्रेणी में आने वाले आवास विहीन लोगों का सर्वे नगरपरिषद ने करवाया था।

गार्डन, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं भी मिलंेगी:मुख्यमंत्री जनआवास योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए बनने वाले इन आवासों में गार्डन और पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं विकसित होंगी।

^मुख्यमंत्रीजन आवास योजना के तहत 1400 से अधिक परिवारों को आवास मिल सकेंगे। इसमें भूमि का चयन हो चुका है। रामनारायणबडगुर्जर, आयुक्त, नगरपरिषद

खबरें और भी हैं...