जेसीबी 2 ट्रैक्टर जब्त
झालावाड़| वनविभाग की गश्ती टीम ने शुक्रवार रात को गश्त के दौरान अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रौली जब्त किए। इसमें एक पत्थर से भरा हुआ था। जबकि दूसरा मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे। गौरतलब है कि जिले में अवैध खनन का जोर है। रात में भी अवैध खनन संचालित हो रहा है। इसके चलते वन विभाग ने गश्ती टीम को रात में भी गश्त करने के निर्देश दिए हैं।