युवती से छेड़छाड़ कर उसके पिता को किया अपमानित
महिलाथाना पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे पर एक युवक के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ करने और युवती के िपता को बेइज्जत करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार युवती के परिजनों कोर्ट मे इस्तगासा दायर किया था, इसमें बताया कि कलमंडीकलां निवासी फोरू पुत्र उदयलाल गुर्जर ने पिता के साथ जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कर पिता को बेइज्जत किया। इस पर शनिवार को कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।