लोक अदालतों में बैंक रिकवरी प्रकरण निपटाए
राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने संपूर्ण जिले में बैंक प्रकरण, 138 एनआईएक्ट एवं रिकवरी सूईट, न्यायालय में जाने से पूर्व प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों की सुनवाई की। इस दौरान 1813 प्रकरणों की सुनवाई कर बैंक और पक्षकारों के मध्य 8703910 रुपए की राशि का समझौता करवाया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार वर्मा एवं सिविल न्यायाधीश राजेश मीना की ने कुल 804 प्रकरणों में सुनवाई करते हुए 2640570 रुपए जिला मुख्यालय पर पारित किए।
चौमहला.राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के तत्वावधान में ताल्लुका विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में बैंक प्रकरण, एनआई एक्ट अन्य वसूली में चल रहे मामलों का निस्तारण किया गया। अध्यक्षता (अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट )चौमहला राकेश कटारा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से रखे गए कुल 134 प्रकरणों में से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा गंगधार एसबीबीजे शाखा चौमहला के 23 प्रकरणों में 516800 राशि के अवार्ड जारी किए गए। बैंक के प्रतिनिधि द्वारा 96500 रुपए मौके पर वसूले गए तथा राजीनामा योग्य प्रकरण तथा आपसी समझाईश से निस्तारण योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत के लिए बैच का गठन किया गया जिसमें अधिवक्ता रतनलाल राठौर लियाकत अली मौजूद थे। वहीं शुक्रवार को गांव आक्या परमार में आयोजित जागरूकता शिविर में नागरिकों के कल्याण के लिए बनी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को योजनाओं का किसी प्रकार से लाभ मिल सके इसके बारे मे समझाया गया।