सैटेलाइट प्रसारण अब 15 काे
झालावाड़| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 1 से 5 तक को गणित और अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए 18 फरवरी को एसआईक्यूई कार्यक्रम के तहत सैटेलाइट प्रसारण रखा गया था। यह प्रसारण अब 15 फरवरी को प्रात 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यालय संबलन कार्यक्रम, शाला दर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत जारी किए नए मॉड्यूल पर समस्त संस्था प्रधान और गणित,अंग्रेजी विषय के कक्षा कक्ष, वीडियो, बाल केंद्रित शिक्षण एवं सतत व्यापक मूल्यांकन पर चर्चा में शिक्षक भाग लेंगे।