पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छुट्‌टी पर जा रहे अधिकारी ने चेक की बस, आक्रोश

छुट्‌टी पर जा रहे अधिकारी ने चेक की बस, आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेजझालावाड़ डिपो के एक अधिकारी छुट्‌टी लेकर अपने निजी काम से बाहर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिना चेकिंग कार्यक्रम के रोडवेज की बस को चेक कर लिया। जांच में कोई कमी नहीं मिली सभी यात्रियों को कंडक्टर द्वारा टिकट दिए हुए थे। संबंधित बस के कंडक्टर इंटक संगठन के अध्यक्ष ने मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन देकर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रोडवेज बस झालावाड़-उदयपुर के कंडक्टर घनश्याम गर्ग ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि 20 सितंबर को बस लेकर जा रहा था, तभी कोटड़ी प्रेमपुरिया के बीच एक मारुति कार ने बस को रुकवाया। झालावाड़ डिपो के कार्यवाहक अधिकारी केसरीलाल बस में चढ़ आए और टिकट मशीन छीन ली। इसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों के टिकट चेक किए। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं मिली।

इस दौरान इंटक अध्यक्ष मोहम्मद शफीक खान ने भी मुख्य प्रबंधक कैलाशचंद जैन को ज्ञापन देकर मांग की कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

^मुख्यालयसे चेकिंग कार्यक्रम हो या मुख्य प्रबंधक द्वारा चेकिंग के लिए भेजा हो तो किसी भी समय बस को चेक किया जा सकता है। छुट्‌टी के दौरान बस को चेक करने के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है। कन्हैयालालमोबिया टीआई, रोडवेजझालावाड़ डिपो