मुख्यमंत्री से करेंगे डीईओ की शिकायत
अखिलराजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के घटक संगठनों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय हुए कि प्रशासन के अधिकारियों और डीईओ प्रारंभिक की अोर से कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। जिले में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। पंचायत राज विभाग के प्रदेश सदस्य जगेंद्र गौतम ने कहा कि एकीकरण पूरी तरह से समाप्त होना चाहिए। बैठक में भंवर सिंह राठौड़,ओम प्रकाश शर्मा सहित कई ने विचार व्यक्त किए।