पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 साल बाद मिनी सचिवालय की सफाई

6 साल बाद मिनी सचिवालय की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| सरकारआपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को दिनभर मिनी सचिवालय परिसर की सफाई होती रही। इस दौरान पांच ट्राली कचरा एकत्रित कर बाहर डलवाया गया। एडीएम खजान सिंह ने पूरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि मिनी सचिवालय निर्माण करीब छह साल बाद सचिवालय परिसर की सफाई हो रही है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी विभाग अपने अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिले में खासतौर पर साफ सफाई पर फोकस किया जा रहा है। इसी के तहत सबसे पहले मिनी सचिवालय से सफाई कार्य का आगाज किया जा रहा है। अंदर भी धुलाई और सफाई कराई गई है।

झालावाड़. सफाई का जायजा लेते एडीएम खजानसिंह।