मालोनी के तालाब में दो घंटे तक चली तलाश
सारोला. क्षेत्रके बरेड़ी गांव के जंगल में 9 सितंबर को हुए डबल मर्डर के समय से लापता व्यक्ति की सोमवार को मालोनी गांव के पास स्थित तालाब में तलाश की गई। करीब दो घंटे तक गोताखोरों और ग्रामीणों ने उसे ढूंढा लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस उसे ढूंढने के लगातार प्रयास कर रही है।
थानाप्रभारी खुमानसिंह भानावत ने बताया कि नयागांव निवासी नर्बदा बाई(40) और बेटी मंजूबाई (15) की हत्या कर बदमाश उनके सोने के आभूषण ले गए।
वारदात के दूसरे दिन 10 सितंबर की सुबह गांव से करीब 3 किमी दूर उनके शव जंगल मिले थे। लेकिन उनके साथ गए देवकरण का पता नहीं चला। तब से उसे तलाश किया जा रहा है।
सोमवार को परिजन और ग्रामीणों ने मालोनी गांव के तालाब में डूबने का संदेह जताया था। इस पर झालावाड़ से दो गोताखोर बुलवाए गए।
ग्रामीणों ने भी ट्यूब पर बैठकर बलई डाली। करीब दो घंटे चले सर्च अभियान में कोई सफलता नहीं मिल पाई। इसके अलावा दो टीमें बनाकर घाटौली और अकावद कला के पास जंगल में भेजी गई हैं।