पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधा भी नहीं पहुंचा केरोसीन

आधा भी नहीं पहुंचा केरोसीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभरमें मंगलवार से उपभोक्ता पखवाड़ा शुरू हो जाएगा,लेकिन हाल यह है कि अभी तक राशन की दुकानों पर जरूरत का आधा भी केरोसीन नहीं पहुंच पाया है। इसके चलते इस माह भी उपभोक्ता केरोसीन से वंचित रह सकते हैं। जिले में 1068 किलोलीटर केरोसीन की आवश्यकता होती है, लेकिन अभी तक जिले में केवल 415 किलोलीटर ही केरोसीन पाया है। उपभोक्ता पखवाड़े के शुरूआती दिनों में ही लोगों को केरोसीन की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि इस माह राज्य सरकार से आदेश आए थे कि 10 तारीख से उपभोक्ता पखवाड़ा शुरू किया जाना है, लेकिन आदेश उसी दिन आने से इसको इस बार 16 से ही किया जा रहा है। जिले में 600 से अधिक दुकानें हैं। केरोसीन कम आने से अधिकतर दुकानों पर केरोसीन नहीं पहुंच पाया है। इसके चलते उपभोक्ता पखवाड़ा मखौल बनता जा रहा है।

होगीकालाबाजारी

केरोसीनके देरी से आने से कालाबाजारी की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। उपभोक्ताओं के बार बार राशन की दुकानों पर चक्कर काटने के बावजूद भी केरोसीन नहीं मिल पाता है। इसके चलते उपभोक्ता दुबारा केरोसीन लेने नहीं पहुंच पाते हैं।

उन्हीं के हिस्सों का केरोसीन बाजार में कालाबाजारी के रुप में पहुंच जाता है। यहां बाजारों में स्थित दुकानों पर भट्टियों में नीले केरोसीन का ही प्रयोग होता है। जबकि इसका व्यवसायिक उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। व्यवसायिक उपयोग के लिए सफेद केरोसीन का प्रयोग होना चाहिए, लेकिन इसका जिले में एक भी डीलर नहीं है।

चित्तौड़गढ ऑयल डीपो ड्राय था। पिछले दिनों से यहां से केरोसीन की सप्लाई नहीं हो रही थी। इस कारण से अभी तक केरोसीन कम मात्रा में पहुंच पाया है।