- Hindi News
- आरपीएससी में धांधली के विरोध में चेयरमैन का पुतला फूंका
आरपीएससी में धांधली के विरोध में चेयरमैन का पुतला फूंका
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी अभियान के तहत आरपीएससी चेयरमैन हबीब खान गोरान का पुतला फूंका। प्रदेश सहमंत्री संदीप श्रोत्रिय ने बताया कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में कई समस्याएं चल रही हैं। इसके चलते आरपीएससी चेयरमेन का पुतला जलाया गया। इसके बाद कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय शर्मा, जिला सह संयोजक जितेंद्र भील, प्रशांत पोसवाल, राजेश लोधा, निशा शक्तावत, प्रियंका कश्यप सहित अन्य थे।
>झालावाड़ पीजी कॉलेज के बाहर आरपीएससी में हुई धांधली के विरोध में पुतला जलाते एबीवीपी कार्यकर्ता।