महेंद्र कपूर को याद किया
महेंद्र कपूर को याद किया
झालावाड़|संगीतसंकल्प इकाई झालावाड़ के तत्वावधान में महेंद्र कपूर की पुण्य स्मृति में संगीत संध्या हुई। कार्यक्रम में बाल कलाकार अरुंधति टेलर ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। आशा सक्सेना ने गुरु वंदना प्रस्तुत की, देवीलाल सुथार ने राग मल्हार में भावभीनी श्रृद्धांजली देकर श्रोताओं को आनंदित किया। नरेंद्र दुबे ने पंडित विष्णु नारायण भातखंडे, पंडित विष्णु दिगम्बर पुलस्कर की जीवनी संगीत के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। संगीतमय श्रृद्धांजली कार्यकम में डा.अशोक शर्मा ने बांसूरी पर फिल्म हमराज का गीत तुम अगर साथ देने का वादा करो पेश किया। कार्यक्रम में गोपाल विलास रावल के गाए गीत मेरा प्यार वो है के मर के भी तुझको जुदा अपनी बाहों से होने देगा पेश किया।