पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर का द्वितीय चरण शुरू

भामाशाह शिविर का द्वितीय चरण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहनामांकन शिविरों के दूसरे चरण में नगरपरिषद क्षेत्र झालावाड़ के वार्ड संख्या 09 से 13 तक के लिए 15 से 30 सितंबर तक भामाशाह नामांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

नगरपरिषद आयुक्त जुगल किशोर मीणा ने बताया कि 15 16 सितंबर को वार्ड संख्या 9 का शिविर मोतीलाल नेहरु स्कूल तबेला रोड़ में, वार्ड संख्या 10 का शिविर 17 18 सितंबर को मोतीलाल नेहरू स्कूल तबेला रोड़ में, वार्ड संख्या 11 का शिविर 22 23 को नगरपरिषद कार्यालय में, वार्ड संख्या 12 का शिविर 26 27 को नगरपरिषद कार्यालय में, वार्ड संख्या 13 का शिविर 29 30 को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। 19 सितंबर को मोतीलाल नेहरु स्कूल में वार्ड संख्या 1 से 10 तक में वंचित रहे परिवारों के लिए फोलोअप शिविर 24 को नगरपरिषद कार्यालय में वार्ड संख्या 1 से 11 तक वंचित रहे परिवारों के लिए फोलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से शिवर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। लोगों से अिधक से शिविर में पहुंच कर योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।