- Hindi News
- जलग्रहण विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
जलग्रहण विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
जिलेमें चल रहे जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण कार्यक्रम की समीक्षा कलेक्टर ने पंचायत समिति पिड़ावा में की। इस दौरान चल रहे एकीकृत जलग्रहण विकास कार्यक्रम परियोजना द्वितीय की ग्रमा पंचायत औसाव, खैराना, ओडियाखेड़ी में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने जलग्रहण क्षेत्र में 24 हेक्टेयर में विकसित किए जा रहे चारागाह विकास के कार्य का निरीक्षण किया। चारागाह विकास में पौधों की सुरक्षा के लिए विकसित किए जा रहे चारागाह विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने रतनजोत के बीजों का संग्रहण करने के लिए समूह बनाने का सुझाव दिया।
कैंपमें ग्राहकों को वितरित किए
झालावाड़.बैंकऑफ बड़ौदा की और से झालावाड़ में मेगा क्रेडिट कैंप लगाकर ऋण का वितरण किया। इसमें 200 से ज्यादा ग्राहक उपस्थित थे। कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रमुख आरएन रींगसिया के आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रमुख ने बैंक की विभिन्न योजनाओं और उत्पादों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सीएल विजय ने भी विचार व्यक्त किए।
झालावाड़. जल ग्रहण विकास कार्यों का निरीक्षण करते कलेक्टर।