पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन समाज ने शोभायात्रा निकाल धूमधाम से मनाया क्षमावाणी पर्व

जैन समाज ने शोभायात्रा निकाल धूमधाम से मनाया क्षमावाणी पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिड़ावा| नगरके समीपवर्ती भक्तांबर विश्वधाम दिगम्बर जेन अतिशय क्षेत्र में आचार्य शिवसागर महाराज के सानिध्य में तथा सकल दिगंबर जेन समाज पिड़ावा के तत्वाधान में रविवार को क्षमा वाणी पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर में दोपहर में डोला गांव के मुख्य मार्गो से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पुरुष सफेद वस्त्र तथा महिलाएं पीले के सरियां वस्त्र धारण कर चल रही थी। शोभायात्रा के बाद आचार्य शिवसागर महाराज के प्रवचन हुए आचार्य ने प्रवचन में बताया कि सभी को आपसी वैमनस्य और भेदभाव का त्याग कर आपस में एक दूसरे से क्षमायाचना करना चाहिए। क्षमापर्व एक महापर्व है इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे से क्षमायाचना कर अपने कलुषित मन को साफ किया। आचार्य शिवसागर महाराज ने भी समाज बंधुओं से क्षमायाचना की। इसके बाद सभी समाज बंधुओं के वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

पारसकटारिया श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष बने

झालावाड़.जैनश्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप झालावाड़ के चुनाव अधिकारी डा.राजेश जैन ने पीपानंद धाम पर बैइक आयोजित कर चुनाव संपन्न कराए। इसमें अध्यक्ष पद पर पारस कटारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित तांतेड, राजीव पालरेचा, सचिव जिनेंद्र जैन, उर्मिला कोठारी, कोषाध्यक्ष ललित जैन, प्रचार सचिव दिनेश बडेर, अशोक जैन, चेयर मेन डा.राजेश जैन, संस्थापक अध्यक्ष डा.के एम जैन, हंसराज चौपडा को निर्वाचित किया।

> पिड़ावा. जैन समाज के कार्यक्रम में मौजूद लोग।