- Hindi News
- सहरिया बच्चों की मौत को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने
सहरिया बच्चों की मौत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
बारांके शाहाबाद में सहरिया बच्चों के कुपोषण को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मामले में कांग्रेस और भाजपा नेता आमने-सामने चुके हैं। सोमवार को जहां कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने शाहाबाद के पठारी और चौराखाड़ी गांव का दौरा कर कुपोषित बच्चों की मौत पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। वहीं, सोमवार सुबह वहां पहुंचे भाजपा सांसद ओम बिरला ने पायलट के दौरे को हवाई बताया। इससे पहले झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने भी रविवार रात इस क्षेत्र का दौरा किया।
इसी बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार की ओर से सहरिया योजना को लेकर कई बदलाव कर दिए गए। उप जिला कलेक्टर, शाहाबाद का पदनाम पदलकर उप जिला कलेक्टर एवं उप परियोजना अधिकारी, सहरिया विकास परियोजना कर दिया गया है। इसके अलावा सहरिया परिवारों के लिए दो किलो तेल एवं एक किलो देसी घी की निशुल्क वितरण व्यवस्था अब जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (टीएडी) के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। टीएडी आयुक्त वैभव गालरिया ने बताया कि अभी तक यह व्यवस्था खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा संचालित की जा रही थी। यही नहीं, सहरिया बच्चों के स्वास्थ्य और कमजोर बच्चों को प्रतिदिन ठीक से पोषाहार देने के लिए माइक्रोप्लान भी बनाया गया है।