- Hindi News
- दस मिनट नल के लिए करना पड़ रहा तीन घंटे लंबा इंतजार
दस मिनट नल के लिए करना पड़ रहा तीन घंटे लंबा इंतजार
शहरमें दस मिनट नल के लिए लोगों को तीन घंटों तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के इमाम बाड़ा, कसाई मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में यह समस्या बनी हुई है। इसके चलते खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि इमाम बाड़ा, कसाई मोहल्ला क्षेत्र में प्रतिदिन शाम को छह बजे नल आते हैं, लेकिन केवल दस मिनट ही यह आकर बंद हो जाते हैं। इसके बाद फिर से नौ बजे शुरू होते हैं। इसके चलते लोगों को तीन घंटों का लंबा इंतजार करना पड़ता है। पहले दौर में कम दबाव से नल आने से लोगों के पीने का पानी भी नहीं भर पाता है। लोग अपने घराें के आगे मोटर लगाकर बैठे रहते हैं। इमाम बाड़ा क्षेत्र निवासी मजीद खान ने बताया कि कई बार अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा है। इतने घंटों तक इंतजार करने के बावजूद भी पीने का पानी भी नहीं भर पाता है।
सप्लाईके समय जेईएन का फोन नॉट रिचेबल
शहरमें सप्लाई के समय सिटी जेईएन का फोन नोट रिचेबल रहता है। इसी का नतीजा है कि लोग अपने क्षेत्रों में होने वाली पानी की समस्या की शिकायत नहीं कर पाते। कलेक्टर ने जहां सभी अधिकारियों को सरकारी फोन उठाने की हिदायत दे रखी है वहीं दूसरी ओर कई अधिकारी अपने फोन बंद या नोट रिचेबल कर लेते हैं।
पानीलबालब फिर भी परेशानी
जलस्त्रोतलबालब हैं इसके बावजूद शहर में पानी की समस्या बनी हुई है। शहर के कई क्षेत्रों में कम दबाव से पानी रहा है। इसके चलते लोगों को पीने का पानी भी मुश्किल से ही मिल पा रहा है। यहां पीपाजी दह, बिंदु दह सहित अन्य जलस्त्रोत भरे हुए हैं। इसके अलावा छापी बांध से भी भरपूर पानी की आवक हो रही है।
इधरयूं ही बेकार बह गया पांच लाख लीटर पानी
शहरमें एक ओर जहां पानी की समस्या बनी हुई है वहीं दूसरी ओर रविवार को धनवाड़ा बस्ती में बनी टंकी में वाल्व टूटने से पांच लाख लीटर पानी बेकार ही बह गया। लोगों की सूचना पर काफी देर बाद पीएचईडी के अधिकारी मौके पर पहुंच पाए और वाल्व को ठीक करवाया गया। इतनी देर में पानी की काफी बर्बादी हुई। पानी सड़कों पर बहकर निकल गया।
^इमाम बाड़ा क्षेत्र में लाइनों को चेक करवा लिया जाएगा। इससे समस्या का हल होगा। वीपीगुप्ता, एईएन,पीएचईडी, झालावाड़
भास्कर न्यूज| झालावाड़
शहरमें दस मिनट नल के लिए लोगों को तीन घंटों तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के इम