- Hindi News
- स्कूली बच्चों की आंखों का इलाज कराएगी सरकार
स्कूली बच्चों की आंखों का इलाज कराएगी सरकार
सरकारीस्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के आंखों से कमजोर बच्चों की जांच, लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन का खर्च अब सरकार उठाएगी। इसके लिए जिलास्तर से ब्लॉकस्तर पर अल्पदृष्टि जांच शिविर लगाए जा रहे हैं।
राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा सर्व शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित इस शिविर में संदर्भ शिक्षकों की ओर से चिह्नित अल्पदृष्टि के बच्चे भाग ले रहे हैं। 6 दिसंबर को यहां लगे शिविर में 67 बच्चों ने आंखों की जांच कराई। शिविरों में चिह्नित बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन होगा। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में कई बच्चों की आंखें कमजोर हैं। छोटे बच्चे अपने माता-पिता को इस दुविधा को नहीं बता पाते। इसके अलावा गरीब परिवारों के बच्चों की आंख की बीमारी का खर्च अभिभावक नहीं उठा पाते हैं। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से आंखों की जांच का बीड़ा उठाया है। संदर्भ शिक्षकों द्वारा चिह्नित बच्चों के अलावा भी अल्पदृष्टि से पीड़ित बच्चे इस शिविर में शामिल हो सकेंगे।
शिविर में भौरुका चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ राम सिंह अभिषेक बच्चों की जांच करेंगे। जांच में सलाह, लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के लिए बच्चों का चयन किया जाएगा। विशेषज्ञों की ओर से चिह्नित बच्चों की रिपोर्ट सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद अगले शिविर में चश्मा लेंस प्रत्यारोपण के अलावा ऑपरेशन किए जाएंगे।
बच्चों को चश्मे भी मिलेंगे
जांचके बाद उपकरण वितरण शिविर लगाया जाएगा। इसमें विभिन्न नंबरों के चिह्नित बच्चों को चश्मा दिया जाएगा। ऑपरेशन कोटा के प्राइवेट हॉस्पिटल में कराए जाएंगे। ऑपरेशन के लिए चिह्नित बच्चों की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। बच्चों के ऑपरेशन की जगह सरकार तय करेगी। ऑपरेशन के बाद ऐसे बच्चों की जांच के लिए संबंधित अस्पताल में दो फॉलोअप शिविर भी लगेंगे। ऑपरेशन करने वाली संबंधित संस्था को सर्व शिक्षा अभियान की ओर से प्रति बालक 500 रुपए का भुगतान किया जाएगा। ऑपरेशन करने वाली संस्था को बिल का भुगतान सर्व शिक्षा डीसीपी, एडीपीसी, एपीसी बीईईओ की ओर से बालक-बालिका के घर जाकर प्रमाणीकरण की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिले के जिला परियोजना समन्वयक की ओर से किया जाएगा।
^बच्चों के आंखों की जांच के लिए शिविर आयोजित किए जा