चालीसवें के मोहर्रम 13 को
झालावाड़| शहीदेकरबला हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में 13 दिसंबर को चालीसवें के मोहर्रम निकाले जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। हुसैनी सोसायटी के तत्वाधान में शहर में ताजिये निकाले जाएंगे। इस दौरान अखाड़े में पट्टा बाजी का प्रदर्शन होगा। सदर सैयद राशिद अली ने बताया कि शहर में इस बार करीब 30 ताजिये निकलेंगे। इससे एक दिन पूर्व 12 दिसंबर की शाम को खाती मोहल्ले में स्थित अल्लाह की याद का इमामबाड़ा में लंगर का आयोजन होगा।