विकास आवेदन शुल्क समाप्त किए जाएं
झालावाड़| कॉलेजमें विकास शुल्क और आवेदन शुल्क को समाप्त करने की मांग को लेकर बुधवार को कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में ऑफ लाइन आवेदन फार्म विद्यार्थी को 50 रुपए में उपलब्ध हो जाता था, और विकास शुल्क 100 रुपए था, लेकिन अब ऑनलाइन सिस्टम होने पर आवेदन फार्म 100 रुपए में मित्र पर उपलब्ध हो रहा है। कंप्यूटर प्रिंट प्राप्त करने के दस रुपए अलग से लिए जा रहे हैं। व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पंकज वैष्णव सहित अन्य थे।