पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कायस्थ नला मोहल्ला क्षेत्र में 15 दिन से नहीं रहा पानी

कायस्थ नला मोहल्ला क्षेत्र में 15 दिन से नहीं रहा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. कायस्थ मोहल्ले में जलदाय विभाग द्वारा खोदकर छोड़ा गया गड्‌ढा।

भास्कर न्यूज| झालावाड़

शहरके कायस्थ नला मोहल्ला वासी पिछले 15 दिन से पेयजल समस्या से जूझ रहे है। क्षेत्र की पाइप लाइन में तकनीकी खराबी आने से यहां नलों में पानी नहीं रहा है। इसके चलते लोगों को रोजाना पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों ने नलों में पानी नहीं आने पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत की है,लेकिन सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को मोहल्लेवासी कलेक्टर के पास पहुंच गए।

कलेक्टर ने मोहल्लेवासियों को जल्द ही लाइन ठीक कराने का आश्वासन दिया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि दो हफ्ते हो गए है, नलों में एक बूंद पानी नहीं टपका है। रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। कई देर तक सरकारी नल पर पानी भरने का इंतजार करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासी नीतू कुमारी, तस्लीमा, रोशन आरा ने बताया कि हमने पहले तो फोन पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को मोहल्ले पानी नहीं आने की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मोहल्लेवासी खुद जलदाय विभाग के एईएन के पास पहुंचे और ज्ञापन दिया, लेकिन फिर भी पाइप लाइन सही नहीं हुई। इस बुधवार को सभी मोहल्लेवासी कलेक्टर से मिले और अपनी समस्या बताई। ज्ञापन देने वालों में बद्री पायलेट, महेंद्र, सुमन, आशा देवी आदि शामिल थे।

^मेरेपास मंगलवार को ही कायस्थ मोहल्ला में नलों में पानी नहीं आने की शिकायत आई है। 15 दिन पहले शिकायत करने की बात गलत है। लाइन को ठीक करवाया जा रहा है। एक गली की लाइन और ठीक करनी है। गुरुवार तक पूरे क्षेत्र में पानी जाएगा। वीडीगुप्ता, एईएन,जलदाय विभाग