दिवंगत टीआई मोबिया को दी श्रद्धांजलि
झालावाड़| रोडवेजडिपो में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें दिवंगत टीआई कन्हैयालाल मोबिया को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में मुख्य प्रबंधक, वर्कशॉप प्रबंधक, मंत्रालयिक वर्ग, चालक-परिचालक, तकनीकी वर्ग के कर्मचारियों ने भाग लिया। पूर्व मुख्य प्रबंधक शंभूसिंह द्वारा दिवंगत मोबिया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। ब्रह्मप्रकाश जोशी दिवंगत टीआई मोबिया के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वर्कशॉप प्रबंधक उपेंद्र महर्षि, ब्रह्म प्रकाश जोशी, ब्रजराज दुबे, राजेंद्र शंकर शर्मा, तत्कालीन टीआई मोहम्मद शफीक खान, सुरेंद्र प्रजापति, बसंतीलाल, आरिफ मोहम्मद, दीप चंद्र गुप्ता, भारत मीणा, अब्दुल फरीद, प्रेम प्रकाश नागर, घनश्यामसिंह, प्रेमशंकर शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, नेमीचंद प्रजापति, लालचंद सुमन सभी कर्मचारियों ने मौन रखकर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।