पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारां, झालावाड़ में गिरे ओले, ठंड बढ़ी

बारां, झालावाड़ में गिरे ओले, ठंड बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| हाड़ौतीसंभाग में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कई स्थानों पर मावठ हुई और �\\\"ले गिरे। जिससे गलन बढ़ गई। कोटा जिले के मोईकला कस्बे में दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई और भोजपुरा बीड़ क्षेत्र में बेर के आकार के �\\\"ले गिरे। रामगंजमंडी में भी पानी गिरा। झालावाड़ जिले के बकानी, रटलाई, रीछवा, उन्हैंल, घाटोली में भी �\\\"ले गिरे। बारां जिले के छबड़ा, छीपाबड़ौद, केलवाड़ा, अटरू, कुंजेड़, सारथल कस्बों में कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हुई। कोटड़ा गांव में बिजली गिरने से 6 गायों की मौत हो गई। बारां जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री हो गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था।

बिजलीगिरने से एक की मौत: बारां. अटरूथाना क्षेत्र के चरड़ाना में शुक्रवार रात को बिजली गिरने से रामलखन (28) पुत्र बनवारीलाल मीणा की मौत हो गई। अटरू थाना एएसआई रामस्वरूप ने बताया कि बिजली गिरने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झालावाड़ के असनावर में ओले दिखाते ग्रामीण।