पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैन बसेरा पुननिर्माण के लिए अर्द्धनग्न प्रदर्शन

रैन बसेरा पुननिर्माण के लिए अर्द्धनग्न प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़। पर्यटनविकास समिति की ओर से रैन बसेरा पुननिर्माण की मांग को लेकर रैन बसेरा में शुक्रवार को अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर धरना दिया गया। समिति के अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने इस अवसर पर सरकार से मांग करते हुए कहा कि रैन बसेरा को अग्नि की भेंट चढ़े हुए दो साल का समय गुजर जाने के बाद भी इसके पुननिर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। जबकि बजट में इसकी घोषणा करते हुए दो करोड़ चौबीस लाख रुपए दिए गए थे। समिति के संयोजक ओम पाठक ने कहा कि अर्द्धनग्न प्रदर्शन के बाद भी यदि रैन बसेरा पुननिर्माण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर दिनेश मिश्रा, शिशुपाल यादव, अब्दुल रजाक, अब्दुल अशफाक, राजा खान, इंद्र सिंह, घासीलाल सहित अन्य उपस्थित थे।

झालावाड़. रैनबसेरा दुबाारा बनाए जाने की मांग काे लेकर प्रदर्शन करते पर्यटन विकास समिति के सदस्य।