क्रिकेट प्रतियोगिता 24 से
झालावाड़| महाराजाहरिश्चंद्र स्पोर्टस अकादमी झालावाड़ की अोर से 24 दिसंबर से स्व.दशरथ सिंह झाला स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर तक चलेगी। अकादमी सचिव धीरेंद्र माथुर ने बताया कि 20-20 आेवर क्रिकेट प्रतियोबता में वेस्टर्न रेलवे, छोटा उदयपुर, पूना, रोहतक, जयपुर, इंदौर, जोधपुर, झालावाड़, उदयपुर की टीमों ने अपनी स्वीकृति दी है। आने वाले टीमों के ठहरने और खाने की व्यवस्था कर दी गई है। मैदान में पिच को तैयार किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 75 हजार रुपए नकद, शील्ड, उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए नकद एवं शील्ड दी जाएगी।