स्कूल का हैंडपंप तोड़ा
झालावाड़| राजकीयउच्च प्राथमिक स्कूल चौकी जरेल में कुछ ग्रामीणों द्वारा हैंडपंप तोड़ने और फोर्स एंड लिफ्ट योजना की सप्लाई पंप पूरी तरह से नष्ट करने को लेकर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। स्कूल प्रधानाध्यापक प्रहलाद सिंह ने दी रिपोर्ट में बताया कि स्कूल में फोर्स लिफ्ट योजना की सप्लाई पंप पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। स्कूल में आए दिन गांव के कुछ अज्ञात लोग पोषाहार कक्ष के दरवाजों में तोडफोड कर ताले तोडते हैं। यहां सरकारी नल स्कूल परिसर में लगा हुआ है। इसका कनेक्शन पोषाहार में रखी पानी की टंकी में कर दिया, लेकिन अब इसको तोड़ने से स्कूल में पानी की समस्या बनी हुई है।